रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला: CBI ने 35 नए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की

Spread the love

नई दिल्ली, रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की मान्यता में हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में CBI ने 35 लोगों को नामजद करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस घोटाले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

CBI ने देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी कर इस घोटाले से जुड़े दस्तावेज और सबूत जुटाए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को एजेंसी ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 3 डॉक्टर शामिल थे, जिन पर मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के एवज में 55 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

अब CBI द्वारा जिन 35 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें कॉलेज प्रबंधन के सदस्य और मान्यता प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

Spread the love

Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!