ऑनलाइन लूडो सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, मध्यप्रदेश के चार युवक गिरफ्तार – ससुराल में बना रखा था अड्डा

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन लूडो सट्टा खेलवाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जिनमें से एक ने अपने ससुराल को ही सट्टे का अड्डा बना लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये का हिसाब, पांच मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ससुराल में चल रहा था सट्टा कारोबार

मुख्य आरोपी राहुल छाबड़ा (25), निवासी सिंधी मोहल्ला, शहडोल, मध्यप्रदेश है। पुलिस के अनुसार, राहुल ने बिलासपुर की स्वर्णिम एरा कॉलोनी में अपने ससुराल को सुरक्षित स्थान मानते हुए वहां सट्टा अड्डा संचालित करना शुरू किया। उसने ऑनलाइन मार्केटिंग का बहाना बनाकर मकान की पहली मंजिल पर कब्जा किया, जबकि उसके ससुराल वाले नीचे रहते थे और उन्हें दामाद की हरकतों की भनक तक नहीं लगी।

दबिश में पकड़े गए चार आरोपी

पुलिस ने मकान नंबर 152, स्वर्णिम एरा कॉलोनी में दबिश देकर राहुल के अलावा तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया। इनमें

  • सुमित चांदवानी (19), निवासी शहडोल
  • ओम प्रकाश नागवानी (20), निवासी सुभाष नगर, सागर
  • मोहित बर्मन (25), निवासी उमरिया
    शामिल हैं।

‘श्याम लूडो किंग’ नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाकर चला रहे थे सट्टा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ‘श्याम लूडो किंग’ नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाकर सट्टा चलाते थे। वे रुपये लगाकर लूडो खेलने वालों को जोड़ते, फिर अलग-अलग कैटेगरी में जुआरियों को लिंक देकर उनसे सट्टा खेलवाते थे। जब पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप की जांच की, तो उसमें करीब 20 लाख रुपये के लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड मिला।

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Related Posts

ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!