राशिफल-
मेष राशि- मित्रों का साथ होगा। भाई-बंधु का साथ होगा। पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे का आगमन होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि– ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- शुभता में कमी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। शुभ कार्यों में खर्च होगा। लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अत्यंत शुभकारी दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम- संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- शुभ समय। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि– शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हो सकता है। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, साहित्यकारों के लिए, फिल्मकारों के लिए, प्रेम के लिए व संतान के लिए शुभ समय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- घरेलू सुख बढ़-चढकर रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।







