नापतौल विभाग की इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

रायगढ़ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, पेट्रोल पंप संचालक से 18 हजार की मांग का मामला

रायगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग की इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कैसे हुआ खुलासा?

जानकारी के अनुसार, नापतौल इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा ने एक पेट्रोल पंप में माप-तौल में कथित गड़बड़ी के मामले में वहां के संचालक से 18,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 10,000 रुपये एडवांस के रूप में पहले ही वसूल लिए गए थे। शेष 8,000 रुपये की रकम लेने के दौरान ACB ने उसे पकड़ लिया।

ACB की कार्रवाई से हड़कंप

ACB की इस कार्रवाई से जिले के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

👉 ACB का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगाई जा सके।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!