हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CGPSC 2021 चयनितों को 60 दिन में दें नियुक्ति, जिन पर चार्जशीट नहीं

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 से चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए निर्देश दिया कि जिन चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है, उन्हें 60 दिन के भीतर नियुक्ति दी जाए।

यह आदेश उन अभ्यर्थियों पर लागू होगा जिनका चयन डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों पर हुआ है, लेकिन ज्वाइनिंग प्रक्रिया सीबीआई जांच के चलते लंबित थी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी नियुक्तियां सीबीआई जांच और न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।

चार अभ्यर्थियों पर CBI ने दायर की चार्जशीट

गौरतलब है कि CGPSC 2021 में चयन प्रक्रिया को लेकर कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद राज्य शासन ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जांच के दौरान CBI ने अब तक 4 अभ्यर्थियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया है।

लंबित नियुक्तियों को लेकर 44 चयनितों ने लगाई थी गुहार

पीएससी चयन प्रक्रिया में देरी और नियुक्ति पर रोक के खिलाफ 44 चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि जांच प्रक्रिया लंबी चल सकती है और ऐसे में निर्दोष चयनितों को नियुक्ति से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है।

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 2 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो अब जाकर सोमवार को सुनाया गया।

राज्य सरकार ने दी थी नियुक्ति पर रोक की दलील

इससे पहले राज्य सरकार की ओर से अदालत में कहा गया था कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक आरोपित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक बनी रहे। वहीं जिनकी नियुक्ति पहले ही हो चुकी है, वे अदालत के अंतिम निर्णय के अधीन माने जाएंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!