सोने के नाम पर 30 हजार की ठगी: नकली बिस्कुट गिरवी रखकर पैसा ऐंठा, चैतुरगढ़ मंदिर का पुजारी भी शामिल, शिकायत के दो महीने बाद भी पुलिस मौन

Spread the love

कोरबा/बांकीमोंगरा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में नकली सोने का बिस्कुट गिरवी रखकर 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में दो माह पूर्व थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक न तो कोई जांच शुरू हुई है और न ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना बांकीमोंगरा थानांतर्गत घुड़देवा निवासी कमलेश दास मानिकपुरी के साथ घटी है। उन्होंने 7 जून 2025 को थाने में शिकायत दी थी कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम जेमरा (खरौंजीपारा) निवासी धनसिंह गोड़ और कुलंजन सिंह गोड़ 13 मार्च 2025 को उनके घर आए। दोनों ने एक पीले रंग की धातु को सोने का बिस्कुट बताकर गिरवी रखने की बात कही और बदले में 30 हजार रुपये नगद ले गए। एक माह में रकम लौटाकर बिस्कुट वापस लेने का आश्वासन दिया, लेकिन तय समय पर न तो लौटे और न ही पैसे लौटाए।

शक होने पर जब बिस्कुट की असली जांच कराई गई तो वह नकली निकला। इसके बाद कमलेश ने आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत की।

पीड़ित का आरोप है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर का पुजारी पुजेरी लाल पांडेय भी शामिल था। पुजारी ने उस पीली धातु को अपने पूर्वजों का बताकर असली साबित करने की कोशिश की और विश्वास दिलाया कि यह सोना ही है।

कमलेश ने कहा कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी के साथ लिखित शिकायत पुलिस को दी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी से पूछताछ नहीं हुई है। पुलिस की निष्क्रियता को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!