उधमपुर में सीआरपीएफ की बस हादसे का शिकार, 3 जवान बलिदान, 15 घायल

Spread the love


उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)। गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन के जवानों को लेकर जा रही बस कदवा से बसंतगढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन जवानों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के वक्त बस में कुल 18 जवान सवार थे। दुर्घटना सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। सभी घायल जवानों को तत्परता से एयरलिफ्ट कर उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा— “उधमपुर के कदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के वाहन की दुर्घटना की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में बहादुर जवानों की शहादत की सूचना से मैं व्यथित हूं। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो स्वयं मौके पर स्थिति पर नजर रख रही हैं। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और स्थानीय लोग भी स्वेच्छा से मदद कर रहे हैं। हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।”

  • Related Posts

    न्यायालय का सख्त फैसला: झूठे दुष्कर्म व एससी-एसटी केस में महिला को 10 साल की सजा

    Spread the love

    Spread the love  मध्यप्रदेश । विशेष रिपोर्ट     दतिया, 21 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से न्याय व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण और सख्त फैसला सामने आया है।…

    “सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

    Spread the love

    Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!