बिलासपुर: सीपत एनटीपीसी प्लांट हादसे में दूसरी मौत, मृतकों की संख्या पहुंची दो

Spread the love


बिलासपुर ज़िले के सीपत एनटीपीसी प्लांट में बुधवार दोपहर हुए भीषण हादसे में घायल एक और श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अपोलो अस्पताल में भर्ती प्रताप कुमार ने देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में घायल श्याम साहू की रास्ते में ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना में अब तक दो श्रमिकों की जान जा चुकी है, जबकि अन्य तीन घायल हैं।

मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्लेटफार्म, भारी कूपर गिरा नीचे

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर प्लांट के बायलर सेक्शन में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ऊपर बने प्लेटफार्म पर रखा लगभग 25 फीट लंबा और भारी कूपर अचानक नीचे गिर पड़ा। हादसे में पांच श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे के नीचे दबे श्रमिकों को बाहर निकाला।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायलों में श्याम साहू और प्रताप कुमार की स्थिति बेहद गंभीर थी। दोनों को तुरंत बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही श्याम साहू की मौत हो गई, वहीं अपोलो अस्पताल में भर्ती प्रताप कुमार ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का इलाज एनटीपीसी अस्पताल में चल रहा है।

एनटीपीसी प्रबंधन ने किया मुआवजा और नौकरी का आश्वासन

हादसे के बाद एनटीपीसी प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को संविदा नौकरी और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी बोले – तकनीकी जांच होगी

मामले में डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि हादसा मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी गड़बड़ी से हुआ प्रतीत हो रहा है। प्लेटफार्म का टूटना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे डायल-112 जवान पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!