कोटा (8 अगस्त)। कोटा विधानसभा अंतर्गत कोटा नगर के द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू उपस्थित रहीं। उनके साथ महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य श्रीमती शकुंतला सोनी सहित बड़ी संख्या में बहनें कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।




सावन के इस पारंपरिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और सभी बहनों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं।
#गायत्री_साहू
#सावन_उत्सव_कोटा_विधानसभा









