कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे डायल-112 जवान पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डायल-112 में पदस्थ आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, डायल-112 की टीम पिता-पुत्र के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान नशे की हालत में बताए जा रहे युवक ने अचानक डंडे से आरक्षक पर हमला कर दिया। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। घायल आरक्षक का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

 

 

  • Related Posts

    बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! स्कूल परिसर बना जलभराव का तालाब, सड़क भी पानी में डूबी

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। Vachannews विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। लगातार बारिश के बाद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी का परिसर और स्कूल तक पहुंचने…

    शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द मोड़ स्थित शराब दुकान परिसर में सोमवार को उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!