Pm मोदी ने बनाए गए 184 बहुमंजिला टाइप-VII फ्लैटों का किए उद्घाटन

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 बहुमंजिला टाइप-VII फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा रोपा और वहां कार्यरत श्रमिकों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। पीएमओ के अनुसार, प्रत्येक फ्लैट का कारपेट एरिया लगभग 5,000 वर्ग फुट है, जिन्हें इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि सांसद अपने घर से ही आधिकारिक और सार्वजनिक कार्य सुगमता से कर सकें।

इस आधुनिक परिसर में सांसदों के आवास के साथ कार्यालय, कर्मचारियों के लिए आवास और एक सामुदायिक केंद्र भी शामिल है, जिससे यहां रहने वालों के लिए आत्मनिर्भर वातावरण तैयार होता है। सभी इमारतें भूकंपरोधी हैं और अत्याधुनिक संरचनात्मक एवं सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं।

डिज़ाइन में दिव्यांगजन के अनुकूल सुविधाओं को भी विशेष महत्व दिया गया है, जो सरकार के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है। सीमित भूमि उपलब्धता को देखते हुए, अधिकतम स्थान उपयोग और न्यूनतम रखरखाव लागत पर विशेष ध्यान देते हुए इन आवासों का निर्माण किया गया है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!