विश्रामपुर में ग्राम समन्वय सभा: हिंदूवादी संगठनों और मसीही समाज ने ली शांति व सद्भावना की शपथ

Spread the love

विश्रामपुर। छत्तीसगढ़ डायसिस के तत्वावधान में गुरुवार को रायपुर-बिलासपुर मार्ग स्थित विश्रामपुर के इम्मानुएल चर्च परिसर में ग्राम समन्वय सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में राष्ट्रीय बजरंग दल, गौसेवक संगठन और मसीही समाज के प्रतिनिधि एक मंच पर आए और प्रदेश व देश की शांति, सद्भावना और विकास की शपथ ली। इस अवसर पर गौपुत्र ओमेश बिसेन ने उपस्थित लोगों को गौसेवा और समाज में समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया।

शपथ ग्रहण में दिया गया राष्ट्रीय एकता का संदेश

सभा में उपस्थित ग्रामवासियों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने दाहिना हाथ उठाकर राज्य की एकता, अखंडता, अमन-शांति और विकास के लिए समर्पित रहने की शपथ ली। उन्होंने समाज-विरोधी और संविधान के विरुद्ध कार्यों का विरोध करने तथा शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

सभा में डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस, उपाध्यक्ष पादरी समीर फ्रैंकलिन, कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिनसन, इम्मानुएल चर्च विश्रामपुर के पादरी आशीष वानी, सचिव अमित दास, गौपुत्र संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी ओमेश बिसेन, राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री विक्रांत शर्मा, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी (विश्व हिंदू परिषद बलौदा बाजार) और जिला संयोजक रवि वर्मा (बजरंग दल) उपस्थित रहे। साथ ही विश्रामपुर की सरपंच अर्चना वानी और ग्राम गणेशपुर की सरपंच रेशु मसीह भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

देशभक्ति के गीतों से गूंजा समन्वय सभा का मंच

सभा के दौरान “प्यारा हिंदुस्तान हमारा, प्यार करते हैं भारत से” जैसे देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष से पूरा परिसर उत्साह से भर उठा। पादरी सुबोध कुमार ने सभा का समापन वैदिक मंत्रोच्चारण “असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय” के साथ किया। उन्होंने “मोहब्बत करते हैं भारत से” कविता पाठ भी किया। सभा का समापन राष्ट्रीय गान “जन गण मन” के साथ हुआ।

गौसेवा और सामाजिक समन्वय पर बल

इस अवसर पर डायसिस के कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिनसन ने संगठन के सामाजिक एकता प्रयासों की सराहना की और पेंड्रा में डायसिस द्वारा पहली गौशाला प्रारंभ करने की जानकारी दी। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने संविधान के पालन और राष्ट्र निर्माण में मसीही समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सामाजिक समन्वय ही हमारी ताकत हैं, जो बाहरी हमलों के विरुद्ध देश को सशक्त बनाए रखते हैं।

गौसेवा के लिए एक मंच पर आए हिंदूवादी संगठन और मसीही समाज

गौसेवा और समाज में समन्वय के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ओमेश बिसेन ने चर्च परिसर में मौजूद पर्यावरणीय व्यवस्था की सराहना की। पादरी फ्रैंकलिन ने मसीही समाज की सेवाओं का उल्लेख किया और सामाजिक समन्वय को बढ़ावा देने पर बल दिया।

प्रशासन को धन्यवाद, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का आभार

डायसिस सचिव नितिन लॉरेंस ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री, गृहमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि विश्रामपुर से पूरे देश में एकता और शांति का संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठनों के गौसेवकों, राष्ट्रीय बजरंग दल और मसीही समाज ने एक मंच पर आकर गौसेवा और सामाजिक समन्वय का संकल्प लिया, जो समाज में आपसी सौहार्द और विकास को प्रोत्साहित करेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!