सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन का कहर: 4 की मौत, 3 लापता, राहत-बचाव अभियान जारी

Spread the love

पश्चिम सिक्किम, 12 सितम्बर 2025 । सिक्किम के पश्चिमी जिले में गुरुवार देर रात आई प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दी। जानकारी के अनुसार, यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अपर रिम्बी इलाके में भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, देर रात अचानक हुए भूस्खलन ने कई घरों और रास्तों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान, पुलिस बल और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। राहत कार्य में रातभर मशक्कत की गई और सुबह तक कई जगहों पर रास्तों को खोलने का प्रयास किया गया।

प्रशासन ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है और मलबा हटाने के लिए जेसीबी सहित अन्य मशीनों को लगाया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भूस्खलन से इलाके की सड़कें बाधित हो गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोग इस आपदा से सहमे हुए हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!