उत्तराखंड : देहरादून में सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में बादल फटने से तबाही, दो लोग लापता

Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। इस आपदा से क्षेत्र में तेज बहाव के कारण कई दुकानें बह गईं। वहीं दो लोगों के लापता होने की खबर है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार की बड़ी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस घटना पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया और कहा कि भारी बारिश के चलते दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस टीमें राहत व बचाव कार्यों में लगातार जुटी हुई हैं।

रात में ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रात में ही स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए जेसीबी समेत भारी उपकरण भी लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लापता दोनों व्यक्तियों की खोजबीन युद्धस्तर पर की जा रही है। वहीं प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!