पलवल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीन मासूम भाइयों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Spread the love

हरियाणा । हरियाणा के पलवल जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। स्कूल से लौट रहे तीन मासूम भाइयों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे में था आरोपी कार चालक
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय कार चालक नशे में था। ग्रामीणों ने दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो नूंह स्थित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय में रीडर के पद पर तैनात है।

मासूमों पर टूटा कहर
उटावड़ गांव निवासी सहाबुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे अयान (11), अहसान (9) और अर्जन (7) स्कूल से लौटकर सड़क पार कर रहे थे। तभी नूंह की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अयान और अहसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को पहले नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने पर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी कार लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और घटना स्थल से लगभग 500 मीटर दूर जाकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में उटावड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

गांव में गुस्सा और मातम
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!