रायपुर में सर्राफा व्यापारी के घर गन प्वाइंट पर लूट: 86 किलो चांदी लूटी, DVR भी ले गए बदमाश

Spread the love

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की वारदात, कारोबारी को दवा सुंघाकर किया बेहोश, हाथ-पैर बांधकर फ्लैट लूटा


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार तड़के एक बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित राजधानी पैलेस में सर्राफा व्यापारी के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने व्यापारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया और करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए।


कनपटी पर गन टिकाकर कारोबारी को बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यापारी का नाम राहुल गोयल है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। वह पिछले कई वर्षों से रायपुर में चांदी के आभूषणों का व्यवसाय कर रहे हैं और राजधानी पैलेस स्थित एक किराए के फ्लैट में अकेले रहते हैं।

शनिवार तड़के करीब 3 बजे दो नकाबपोश युवक गन लेकर उनके फ्लैट पहुंचे। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने राहुल गोयल की कनपटी पर गन टिकाई, फिर उन्हें दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए और घर में रखे चांदी के जेवरों को लूटकर फरार हो गए।

होश आने पर कारोबारी ने खुद को बंधनमुक्त किया और सुबह लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना दी।


CCTV फुटेज और फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के इलाकों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के बाहर निकलने वाले मार्गों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने शहर की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।


सर्राफा एसोसिएशन और पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी

सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया,

“राहुल गोयल आगरा के रहने वाले हैं और रायपुर में कई वर्षों से चांदी के आभूषणों का कारोबार कर रहे हैं। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना बेहद गंभीर है।”

वहीं एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया,

“सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। कारोबारी के हाथ-पैर बंधे हुए थे। फ्लैट से करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूटे गए हैं। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।”


फिलहाल जांच जारी

पुलिस को शक है कि वारदात में किसी स्थानीय व्यक्ति या कारोबारी की जानकारी रखने वाले गिरोह का हाथ हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!