इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा : इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से अब तक 40 छात्रों की मौत

Spread the love

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के सिदोअर्जो इलाके में स्थित एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल अल खोजिनी में मंगलवार को हुए भीषण हादसे के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (BNPB) के अनुसार, बचावकर्मियों ने सप्ताहांत के दौरान मलबे से 26 और शव बरामद किए।

यह हादसा 30 सितंबर को उस समय हुआ जब सौ साल पुरानी स्कूल इमारत की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के दौरान अचानक ढांचा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे सैकड़ों छात्र मलबे के नीचे दब गए। अधिकतर छात्र 12 से 19 वर्ष की आयु के थे।

अधिकारियों ने बताया कि केवल एक छात्र ही बिना चोट के बच पाया, जबकि 95 छात्रों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आठ गंभीर रूप से घायल छात्रों का इलाज अभी जारी है।

हादसे की वजह निर्माण में लापरवाही बताई गई
टेन्थ नवम्बर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निर्माण विशेषज्ञ मुदजी इरमावन ने बताया कि तीसरी मंजिल के लिए डाला गया कंक्रीट मानकों के अनुरूप नहीं था और भार सहन नहीं कर सका। वहीं, सिदोअर्जो जिला प्रमुख सुबांडी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक अनुमति भी नहीं ली थी।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!