रायगढ़ में ढाबा की आड़ में डीजल की अवैध बिक्री का खुलासा, 2 लाख से अधिक का डीजल जब्त – दो गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ढाबे से अवैध रूप से बेचा जा रहा डीजल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 2,590 लीटर डीजल जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 33 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाखा स्थित यादव ढाबा में अवैध रूप से डीजल का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

ढाबे के पीछे के कमरे से मिला डीजल का जखीरा

पुलिस ने जब तलाशी ली तो ढाबा संचालक हलधर यादव (60 वर्ष) और कृष्णा यादव (29 वर्ष) मौके पर मौजूद मिले। पूछताछ के दौरान दोनों स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने ढाबे के पीछे के कमरे की तलाशी ली, जहां 11 से 12 डिब्बों में भरा हुआ डीजल बरामद हुआ। संचालक डीजल के स्रोत या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

आरोपियों पर कार्रवाई

पुलिस ने मौके से 2,590 लीटर डीजल जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ धारा 3-ESS, 7-ESS, 287-BNS एवं 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि ईंधन तस्करी और अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!