लैलूंगा में एक्सिस बैंक कियोस्क शाखा में चोरी, 27 हजार की नकदी और प्रिंटर पार

Spread the love


रायगढ़, 7 अक्टूबर। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक्सिस बैंक की कियोस्क शाखा को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने शाखा का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद और लगभग 7 हजार रुपये का प्रिंटर चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कुंजलता साह ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपनी सहयोगी प्रियंका राठिया के साथ ग्राम झगरपुर स्थित किराए के मकान में एक्सिस बैंक पत्थलगांव शाखा से संचालित कियोस्क उप-शाखा का संचालन पिछले डेढ़ साल से कर रही थीं।

कुंजलता के अनुसार, चोरी की यह घटना 5 अक्टूबर की रात से 6 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के बीच हुई। सुबह जब वे शाखा पहुंचीं, तो ताला टूटा हुआ मिला और अंदर से नकद रकम व प्रिंटर गायब थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लैलूंगा पुलिस ने कुंजलता साह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अज्ञात चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!