रतनपुर थाने में कथित मारपीट से मचा हड़कंप

Spread the love

 

छत्तीसगढ़/ बिलासपुर स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट 

 

 

छत्तीसगढ़/बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना परिसर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां थाने के अंदर ही एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनोद जायसवाल अपने मामले की जांच रिपोर्ट के लिए पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर संबंधित एएसआई द्वारा उनसे पैसे भी लिए गए थे। बावजूद इसके जब कार्य में देरी हुई, तो पीड़ित ने इस पर सवाल उठाया।

 

बताया जा रहा है कि सवाल पूछने पर एएसआई नाराज हो गए और थाना परिसर के अंदर ही पीड़ित के साथ कथित रूप से मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित को 15 से 20 थप्पड़ तक मारे गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा। शोर-शराबा सुनकर थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अंशिका जैन मौके पर पहुंचीं और तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

 

पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

 

  • Related Posts

    आधी रात श्मशानघाट में चार लोगों की संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशानघाट में शुक्रवार देर रात संदिग्ध गतिविधियों ने…

    टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

    Spread the love

    Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!