नॉर्थ इंडिया में Border 2 का दबदबा, 3 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार सनी देओल की फिल्म!

Spread the love

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं, लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखकर लग रहा है कि ये बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है. महज 2 दिनों में धमाकेदार कमाई करके सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली पहली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस को फिल्म की कहानी के साथ-साथ स्टारकास्ट की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही है. जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों नोट छाप रही है, इससे लग रहा है कि 3 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है.

‘बॉर्डर 2’ का क्रेज

‘बॉर्डर 2’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सनी देओल के फैंस बिहार, पंजाब और राजस्थान में मूवी देखने के लिए ट्रक और ट्रैक्टरों में थिएटर्स पहुंच रहे हैं. इससे पहले फैंस का ये क्रेज ‘गदर 2’ की रिलीज के टाइम देखने को मिला था. जब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर बेकरारी बढ़ गई थी. अब जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो थिएटर्स भी हाउसफुल हो गए.

100 करोड़ के क्लब में होगी एंट्री

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में भारत में 65 करोड़ का कलेक्शन कर सबके छक्के छुड़ा दिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2 दिनों में 85.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से ये तो साफ है कि अगर तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी तो ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी.

मूवी के गाने ने जीता दिल

फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. मूवी के ‘घर कब आओगे’ गाने ने तो ऑडियंस का दिल ही जीत लिया है. दरअसल इस गाने का रीमेक बनाया गया है. साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का ‘संदेशे आते हैं’ गाना इतना सुपरहिट है कि ‘बॉर्डर 2’ में भी मेकर्स ने इसका रीमेक किया है. ‘बॉर्डर 2’ में इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है.

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!