7.5 IMDb रेटिंग वाली ‘चैम्पियन’ इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज

Spread the love

सिनेमाघरों में रिलीज के करीब एक महीने बाद चैम्पियन मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है जो आपको जरूर देखनी चाहिए। आप इसे कब और कहां देख सकते हैं, जानिए यहां।

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ‘चैम्पियन’ ओटीटी पर आ रही है। फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस को दर्शकों-क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार पता चल गया है कि चैम्पियन किस ओटीटी पर कब स्ट्रीम होने वाली है।

चैम्पियन बड़े पर्दे पर क्रिसमस (25 दिसंबर 2025) पर रिलीज हुई थी। तेलुगु फिल्म एक पीरियड स्पोर्ट एक्शन ड्रामा है। रोशन मेका, अनअनस्वरा राजन, नंदमुरी कल्याण चक्रवर्ती, संतोष प्रताफ, के के मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी स्पोर्ट से शुरू होकर थ्रिल और एक्शन में बदल जाती है।

क्या है चैम्पियन मूवी की कहानी?
फिल्म स्वतंत्रता के बाद 1948 में सेट है। चैम्पियन की कहानी एक टैलेंटेड स्पोर्ट प्लेयर माइकल विलियम्स की है जो लंदन में फुटबॉल खेलना चाहता है। एक बेकरी में काम करने वाले माइकल का सपना आखिरकार पूरा हो रहा होता है और उसे एक मैनचेस्टर फुटबॉल क्लब का हिस्सा बनने का मौका भी मिलता है लेकिन उसके पिता का अतीत उसके रास्ते में रुकावट बन जाता है।

वह लंदन जाने के लिए जद्दोजहद करता है और फिर एक गैर-कानूनी काम करने के लिए राजी हो जाता है। यहीं कहानी में एक ट्विस्ट आता है और उसे अपने सपनों को किनारे कर निजामों और रजाकारों के शासन के खिलाफ लड़ना पड़ता है।

चैम्पियन मूवी हिट या फ्लॉप
कथित तौर पर 40-45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 17 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 12 करोड़ के ऊपर था।

किस ओटीटी पर आ रही है चैम्पियन?
भले ही लोगों ने इसे सिनेमाघरों में मिस कर दिया हो लेकिन 7.5 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है। यह 29 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आप इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!