बिलासपुर/मस्तूरी। विशेष रिपोर्ट।
बिलासपुर/मस्तूरी। जोंधरा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को गरिमामय और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत जोंधरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच समारू केवट, उपसरपंच राम खिलावन तिवारी, सचिव बीर सिंह धुरुव सहित सभी पंचों की उपस्थिति रही।
वरिष्ठजनों, शिक्षकों और प्रतिभावान बच्चों के सम्मान का लिया गया निर्णय
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजनों, शिक्षकों एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय पर्व को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए देशभक्ति, सामाजिक एकता और ग्राम विकास की भावना के साथ मनाया जाएगा। अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित और यादगार बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। ग्राम के वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी परंपरा और संस्कारों का सम्मान है, वहीं बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करना उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
बैठक के दौरान स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और नशामुक्त ग्राम की दिशा में भी सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ग्राम पंचायत जोंधरा की यह पहल 15 अगस्त के आयोजन को देशभक्ति के साथ सम्मान, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाला विशेष अवसर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।








