भारत-पाक संघर्षविराम : निर्णायक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को मिला सख्त संदेश

Spread the love

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद अब संघर्षविराम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस बार पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सीमाओं के भीतर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के गहरे क्षेत्रों में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। सेना ने 9 से अधिक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा।

चार दिनों तक चले सैन्य तनाव में भारत का एयर डिफेंस सिस्टम निर्णायक साबित हुआ। पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलें और भेजे गए ड्रोन भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराए गए। पाकिस्तान को यह भी समझ आ गया कि उसकी तकनीक भारत की रक्षा प्रणाली के सामने नाकाम है।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान को थल और वायु मोर्चों पर भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्कर्दू, जकोबाबाद, सरगोधा और भुलारी जैसे प्रमुख एयरबेस को गंभीर क्षति पहुंचाई गई, साथ ही एलओसी के पास पाकिस्तान के कमांड, कंट्रोल और लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तबाह किया गया।

पाकिस्तान की आर्थिक हालत पहले से ही जर्जर है। हाल ही में उसे IMF से 1 अरब डॉलर का ऋण मिला है, जिसका भारत ने विरोध किया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह आशंका जताई थी कि पाकिस्तान इस धन का उपयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने में कर सकता है।

इस बीच भारत की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब कोई भी आतंकी हमला भारत पर “युद्ध की कार्यवाही” (Act of War) के रूप में देखा जाएगा, और उसका जवाब उसी स्तर पर दिया जाएगा। पाकिस्तान को यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव में आने वाला नहीं है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!