जम्मू-कश्मीर : रियासी में भूस्खलन और राजगढ़ में बादल फटने से 11 की मौत, कई लापता – बचाव अभियान जारी

Spread the love

जम्मू-कश्मीर । जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। रियासी जिले के मैहर क्षेत्र के बद्दर गांव में भूस्खलन की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। वहीं, रामबन जिले के राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

रियासी में भूस्खलन, सात की मौत

स्थानीय विधायक खुर्शीद अहमद ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा, “यह बहुत दुखद है; हमने पहले कभी इतनी भारी बारिश और तूफान नहीं देखा। कल रात हुई भारी बारिश और बादल फटने से मलबा घरों पर गिर पड़ा, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और सभी शव बरामद कर लिए गए।”

जानकारी के अनुसार, बद्दर गांव में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह ढह गया। इस मकान के मालिक नजीर अहमद, उनकी पत्नी और पांच नाबालिग बेटे लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि वे सभी मलबे में दब गए और उनकी मौत हो चुकी है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है।

राजगढ़ (रामबन) में बादल फटा, चार की मौत

इसी बीच, रामबन जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर राजगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बचावकर्मियों को अब तक दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव मिल चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अभी-अभी DC रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है। पांचवा व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है। राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। केंद्र सरकार हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और मैं लगातार संपर्क में हूं।”

गांवों में मातम, राहत कार्य जारी

रियासी और रामबन दोनों जगहों पर स्थानीय लोग, SDRF और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश और भूस्खलन का यह मंजर दशकों में पहली बार देखा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांवों में मातम पसरा हुआ है।

 

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!