26 जनवरी 2026 शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जाने अपना राशि

Spread the love

मेष राशि: 
आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी. साथ ही बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से धन हानि होना संभव है. दिन खत्म होने से पहले परिजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जिस दौरान व्यय में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि: 
कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. दिन खत्म होने से पहले बकाया की वसूली होगी. साथ ही रुके कार्यों में गति आएगी. वृषभ राशि वालों को आज संतान की चिंता रहेगी.

मिथुन राशि: 
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है, इसलिए अपनी बारी का इंतजार करें. आज आपकी कार्यपद्धति में सुधार होगा. साथ ही नई योजना से लाभ मिलेगा.

कर्क राशि: 
आज आपको आपके शत्रु कष्ट देंगे. हालांकि, आपकी तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी. आज कुछ कार्यों में गति आ सकती है. इसके अलावा आर्थिक लाभ होगा.

सिंह राशि: 
पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे. इसके अलावा चोट लगने व घर में चोरी होने की संभावना है. 26 जनवरी 2026 को लाभ के अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे.

कन्या राशि: 
आज की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. साथ ही गृहस्‍थ सुख मिलेगा. इसके अलावा राजकीय सहयोग मिलने की संभावना है. हालांकि, चोरी आदि से हान‍ि आज कन्या राशि वालों को हो सकती है.

तुला राशि: 
निजी जीवन को लेकर तनाव में रहेंगे. कारोबारियों और नौकरीपेशा जातकों को आज लाभ प्राप्त होगा. साथ ही बेरोजगारी दूर होगी. आज निवेश से भी लाभ होना संभव है.

वृश्चिक राशि: 
आज आपका अपनी बहनों से विवाद होगा. हालांकि, बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. निवेश से आज 26 जनवरी 2026 को लाभ होना संभव है.

धनु राशि: 
आपके क्रोधी व्यवहार से कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले धनु राशि वालों को दु:खद समाचार मिल सकता है. आज आप जोखिमभरा कार्य करने से बचें.

मकर राशि: 
किसी जरूरी कार्य की पूर्णता से मन में उत्साह व प्रसन्नता रहेगी. इसके अलावा प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. आज किए गए बौद्धिक कार्य सफल होंगे.

कुंभ राशि: 
संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार आज आपको मिलेगा. जरूरी कार्य के सिद्धी होने से कुंभ राशि वालों का आत्मसम्मान बढ़ेगा. साथ ही व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे. हालांकि, दिनभर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

मीन राशि: 
आज आप अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें. संतान के लिए की गई यात्रा सफल होगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी. बेरोजगारों को आज रोजगार मिल सकता है. दिन खत्म होने से पहले निवेश करना शुभ रहेगा.

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!