25 जनवरी 2026, सूर्यदेव को समर्पित रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में जाने

Spread the love

मेष राशि

आपकी कार्य योजना का विस्तार संभव है. दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी. राजनिति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापरिक शत्रु परास्त होंगे. नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी.

वृषभ राशि

आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी. मित्र मिलन के योग बनते हैं. शत्रु परास्त होंगे. घर में शांति बनाये रखें. व्यवहार में नम्रता रखें, कार्य सफल होंगे.

मिथुन राशि

आर्थिक निवेश में हान‍‍ि का भय सताएगा. माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी. आज धनलाभ के योग बनते है. विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे.

कर्क राशि

आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा. बिना सोचे समझे काम करने से हानि की संभावना बनी रहेगी. पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं. आज गरीबों को फल दान में दें.

सिंह राशि

आपके के कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे. आज धैर्य ही काम आएगा. आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. उधार लेन-देन से आज बच कर रहें.

कन्या राशि

आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे. उत्साह में वृद्धि होगी. सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा. मेहमानों का आगमन संभव है.

तुला राशि

आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बनते हैं. शत्रु भय रहेगा. प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे. मांगलिक आयोजन में धन लगेगा. संतों का आशीर्वाद मिलेगा.

वृश्चिक राशि

समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी. व्यवसायिक लाभ के योग हैं. निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा. पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें.

धनु राशि

अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे. निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. अनावश्यक खर्च बढ़े सकता है, यात्रा के योग बनेंगे.

मकर राशि

दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य को प्रति कार्य करें. व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनेंगे. निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है. आप कमजोर दिल के हैं.

कुंभ राशि

लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे. धनलाभ के योग हैं. आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. व्यवहार कुशल बनने की आवश्यकता है.

मीन राशि

आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं. कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा. निराशा का सामना करना पड़ सकता है. विवादों से दूर रहें. आज आपको कष्टों से मुक्ति
मिलेगी.

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!