रायपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से 6 सटोरिये गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । रायपुर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। KABooK पैनल क्रमांक 108 और 10 पर सट्टा संचालित कर रहे 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार सटोरियों में एक आरोपी मध्यप्रदेश और शेष पांच आरोपी छत्तीसगढ़ (रायपुर, बिलासपुर, धमतरी) के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से करीब 6 लाख रुपये नकद, 3 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 27 एटीएम/डेबिट कार्ड, 22 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक और एक कैमरा जब्त किया है।

मुख्य आरोपी राकेश मदनानी उर्फ डाकी को भी दबोच लिया गया है, जो KABooK पैनल का संचालन कर रहा था। पुलिस ने थाना खम्हारडीह में इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय तार अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह कार्रवाई रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

इससे पहले स्थानीय स्तर पर गिरफ्तार आरोपियों जय मोटवानी और गौतम मदनानी से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली में छापेमारी की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी:
    राकेश मदनानी उर्फ डाकी (रायपुर)
    घनश्याम मानुजा उर्फ बबलू (बिलासपुर)
    गगन तोलानी (बिलासपुर)
    धर्मेंद्र राजानी उर्फ सोनू (जबलपुर, मप्र)
    विवेक नरसिंघानी (धमतरी)
    विकास तारवानी उर्फ बाबू (रायपुर)

आईपीएल 2025 सीजन में अब तक:
    कुल 21 प्रकरण दर्ज
    63 आरोपी गिरफ्तार
    लगभग 1 करोड़ रुपये का मशरूका जप्त
    Gajanand app, Kingdombook9, Rudra app जैसे कई प्लेटफॉर्म से सट्टा संचालित करते पकड़े गए

रायपुर पुलिस ने कहा है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश लेकर बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का होगा अभिनंदन

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर। कोरिया विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर। सामाजिक एकता, सम्मान, स्वाभिमान और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रवि…

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!