चिलचिलाती गर्मी और लू के बीच शरीर को ठंडक व ताकत देने के लिए सत्तू का शरबत एक बेहतरीन देसी उपाय बनकर उभर रहा है। बिना चीनी और मसाले के तैयार यह ड्रिंक न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर होने के कारण दिनभर एनर्जी भी देता है।
सत्तू का शरबत (ठंडा-ठंडा देसी ड्रिंक
आवश्यक सामग्री
2 बड़े चम्मच सत्तू (भुना चना पाउडर)
1 गिलास ठंडा पानी
1 छोटा नींबू (रस)
स्वादानुसार नमक (काला या सादा)
4–5 बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
एक गिलास में सत्तू डालें।
उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह घोलें ताकि गांठ न बने।
अब पूरा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
इसमें नींबू का रस और नमक डालकर फिर से चलाएं।
चाहें तो बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

सत्तू पीने फायदे
शरीर को तुरंत ठंडक देता है
लू और डिहाइड्रेशन से बचाव
प्रोटीन से भरपूर, दिनभर ऊर्जा देता है
पाचन में सहायक और पेट को हल्का रखता है
गर्मी के मौसम में महंगे एनर्जी ड्रिंक्स की बजाय सत्तू का शरबत एक सस्ता, प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है, जिसे हर घर में आसानी से बनाया जा सकता है।









