वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की पत्रकारों से सौजन्य भेंट, परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

Spread the love

साइबर अपराध पर विशेष फोकस, रायगढ़ को साइबर थाना मिलने पर जिलेवासियों को दी बधाई

पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में डीआईजी एवं एसएसपी ने मीडिया से किया खुला संवाद

जनहित केंद्रित पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कम्युनिटी पुलिसिंग को बताया प्राथमिक लक्ष्य

अवैध जुआ, सट्टा और शराब पर सख्त कार्रवाई के संकेत, मीडिया से सहयोग की अपील

रायगढ़, 28 जनवरी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में बुधवार को नवपदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह की जिले के सम्मानित पत्रकारों के साथ सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसएसपी श्री सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में पुलिसिंग को लेकर अपना विजन साझा किया।

उन्होंने अपने संक्षिप्त परिचय में बताया कि वर्ष 1997 में डीएसपी के रूप में चयन के बाद उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों एवं बटालियनों में सेवाएं दी हैं, जहां से उन्हें प्रशासनिक और फील्ड स्तर का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों को सख्त सजा दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

एसएसपी श्री सिंह ने साइबर अपराध को वर्तमान समय की गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि प्रदेश के आठ जिलों के साथ रायगढ़ को भी नया साइबर पुलिस थाना मिला है, जिससे साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में त्वरित एवं तकनीकी रूप से सक्षम कार्रवाई संभव हो सकेगी। उन्होंने इसके लिए जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध जुआ, सट्टा और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी निडर होकर पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस, समाज और मीडिया के सहयोग से ही कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकता है तथा एक सुरक्षित रायगढ़ का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सुशांतो बनर्जी सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर सर्किट हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, कलाकारों ने दिया “एक देश–एक पौधा” का संदेश

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर, 1 अगस्त2026 सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन एवं भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त को अंबिकापुर स्थित…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!