आतंकी हमले पर बोले सिंहदेव: अब आर-पार की नीति जरूरी, पाक को मिले करारा जवाब

Spread the love

रायपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जैसे नक्सलवाद के खिलाफ एक तय रणनीति के तहत कार्रवाई हो रही है, उसी तरह आतंकवाद के खात्मे के लिए भी बड़ा और ठोस टारगेट तय किया जाना चाहिए।

सिंहदेव ने कहा, “अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार का निर्णय जरूरी है। पाकिस्तान जो आतंकवादियों को पनाह देता है, उसे सख्त जवाब देना होगा। पहलगाम की घटना पूरे देश के लिए बड़ा झटका है और इसका करारा जवाब मिलना चाहिए।”

नगरीय निकायों में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, सिंहदेव ने माना
स्थानीय निकाय चुनावों पर बोलते हुए सिंहदेव ने माना कि कांग्रेस का प्रदर्शन नगरीय निकाय और जिला पंचायत स्तर पर कमजोर रहा है। उन्होंने कहा, “ग्राम पंचायतों में हम अच्छी स्थिति में रहे – करीब 60-65% जगहों पर कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन ऊपर के चुनावों में हम यह दोहराने में असफल रहे।”

उन्होंने परिसीमन को भी चुनावी नतीजों पर असर डालने वाला कारक बताया और कहा कि इस प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है, जिसे फिर से ऊंचा उठाने की जरूरत है।

पीसीसी अध्यक्ष को लेकर बोले – “मीडिया में तो मेरा नाम है, दिल्ली में नहीं पता” संगठन में बदलाव को लेकर पूछे सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि उनका नाम मीडिया में चलता है, लेकिन दिल्ली में कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने संगठन में बदलाव को लेकर पूरे देश में चल रही चर्चाओं का हवाला दिया और कहा कि इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।

राज्य सरकार को 4 में से 4 नंबर
राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सिंहदेव ने कहा, “सड़कों की हालत अब भी बेहद खराब है। एक साल बाद भी कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। पहले मैंने सरकार को साढ़े चार नंबर दिए थे, अब मैं सिर्फ चार दे रहा हूं।”

सिंहदेव ने राज्य की वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विकास की रफ्तार पर भी असंतोष जताया।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!