ग्राम ओखर में गूंजा ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड, भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री का संवाद

Spread the love

 

 

बिलासपुर/मस्तूरी। विशेष रिपोर्ट।

 

 

मस्तूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मल्हार मंडल के ग्राम ओखर (ठाकुरदेवा) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत भवन के पास पानी टंकी के समीप झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, बिलासपुर ग्रामीण के तत्वावधान में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय माहौल देखने को मिला। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को सुना।

संगठन के निर्देश पर हुआ आयोजन

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के निर्देश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित राम जायसवाल के आदेशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सह-संयोजक एवं बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी पल्लव धर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, बिलासपुर ग्रामीण के पदाधिकारी एवं सदस्य, मल्हार मंडल के पदाधिकारी, बूथ क्रमांक 307, 308, 309 और 310 के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संवाद को सुना और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर संभाग सह-प्रभारी पल्लव धर, संयोजक थानूराम साहू, सह-संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव एवं विवेक पाण्डेय, ‘मन की बात’ जिला प्रभारी मुद्रीका प्रसाद दुबे, योजना सह-प्रभारी शिवनारायण कैवर्थ, टिंकू शर्मा, सुरेश पटेल, जिला मंत्री राजकुमार साहू, मल्हार मंडल महामंत्री रोहित कश्यप, अनुसूचित जाति अध्यक्ष हेमंत नवरंग, मंडल मंत्री देवचरण यादव, मंडल कार्यकारिणी सदस्य झडीराम, बूथ संयोजक कृष्णा साहू, युवा मोर्चा महामंत्री रितेश साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा बूथ अध्यक्ष रामखिलावन यादव (बूथ क्रमांक 307), भोगेश कैवर्थ (बूथ क्रमांक 309), विजय कुमार साहू (बूथ क्रमांक 310), बूथ सह-संयोजक रामकुमार यादव तथा हेमंत पटेल, धन्नू पटेल, बलराम साहू, तुका साहू, महेंद्र साहू, राहुल साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

सामूहिक सहभागिता से संगठन को मजबूती

ग्राम ओखर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के मासिक संवाद को सुनने में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को महत्वपूर्ण बनाया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के दौरान संगठनात्मक सहभागिता और जनसंपर्क की झलक देखने को मिली।

 

 

 

  • Related Posts

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    ओबीसी महासभा में राजेश साहू का बढ़ा कद, प्रदेश उपाध्यक्ष पद की मिली अहम जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     कोरिया जिले के राजेश साहू को संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक समरसता और ओबीसी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!