मांस-मटन की बिक्री दो दिन के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 जनवरी (Republic Day) और 30 जनवरी (Mahatma Gandhi Nirvana Day) के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. नगर निगम रायपुर ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी करते हुए शहर और निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मांस-मटन दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, ये दोनों दिन राष्ट्रीय महत्व के हैं और सार्वजनिक भावना व परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

निगम की टीमें दोनों दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण करेंगी. नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, दुकान सील करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है. निगम ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए पहले से ही आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.

रायपुर सहित पूरे प्रदेश में उत्साह

इधर, गणतंत्र दिवस को लेकर रायपुर सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है. इस साल नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी एक बार फिर देशभर का ध्यान आकर्षित करने जा रही है. झांकी की थीम देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय पर आधारित है, जो राज्य की समृद्ध आदिवासी विरासत और आधुनिक तकनीक को मिलाकर को दिखाती है.

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!