Volkswagen ने लॉन्च की अपनी नई SUV Tiguan R-Line, 9 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Spread the love

नई दिल्ली : Volkswagen India ने एक लंबे इंतजार के बाद भारत में अपनी नई SUV Tiguan R-Line को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इस SUV की शुरूआती कीमत एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपए रखी गई है। Volkswagen की तरफ से एक बयान में कहा गया कि, यह कीमत इंट्रोडक्ट्री है, जिसे भविष्य में बदला जा सकता है। Volkswagen Tiguan R-Line को MQB Evo प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर तैयार किया गया है।

Volkswagen Tiguan R-Line स्पोर्टी लुक के साथ हुई लॉन्च
Volkswagen Tiguan R-Line को इस बार स्पोर्टी लुक और कई शानदार फीचर्स के साथ बाजार में लॉन्च किया गया है। Volkswagen की Tiguan R-Line में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। Tiguan R-Line को ऑल-व्हील ड्राइव मोड में चलाया जा सकेगा। इतना ही नहीं इस शानदार SUV में प्रो एडप्टिव सस्पेंशन भी दिया है। SUV के इस न्यू जनरेशन मॉडल को नया स्टाइल दिया गया है। ये कार एक शार्प लुक के साथ आ रही है।

Tiguan R-Line में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Tiguan R-Line के इंटीरियर के बारे में बात की जाए तो इस गाड़ी का इंटीरियर भी मॉर्डन लुक वाला होगा। इस SUV में 15.1-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। Tiguan पहले भी भारतीय बाजार में बिकने के लिए आ चुकी है, लेकिन अब 2.0-लीटर TSI इंजन के साथ ये पहले से भी ज्यादा पावरफुल हो गई है। Volkswagen की ये कार पूरी तरह से विदेश में बनकर तैयार हुई है।

6 कलर ऑप्शन में आएगी Tiguan R-Line
Volkswagen की Tiguan R-Line में ग्राहकों को 6 अलग-अलग कलर ऑप्शंस मिलेंगे। इस SUV में पर्सिमोन रेड मेटैलिक और सिप्रेसिनो ग्रीन मेटैलिक जैसे कलर शामिल हैं। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते है।

इस शानदार SUV को Golf GTI के साथ बेचा जाएगा। Tiguan R-Line के सेफ्टी फीचर्स के बारे में बात की जाए तो, इस SUV में 9 एयरबैग दिए गए हैं और ADAS लेवर 2 फीचर दिया गया है। खास बात यह है कि टिगुआन को NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई है।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!