कलेक्टर ने राज्यपाल प्रवास कार्यक्रम के तैयारियों का किया अवलोकन

Spread the love

बालोद । राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार 01 अपै्रल एवं बुधवार 02 अपै्रल को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में निर्धारित स्थानों का भ्रमण कर राज्यपाल रमेन डेका के प्रवास कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया।

इसके अंतर्गत उन्होंने राज्यपाल का संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के अलावा परेड एवं सलामी स्थल तथा राज्यपाल द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौध रोपण हेतु निर्धारित स्थल का भी अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं राज्यपाल कार्यालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान के निर्धारित रूट एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल एवं बेहतर बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, एसडीए सुरेश साहू सहित राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!