केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, DA में जोरदार बढ़ोतरी फाइनल!

Spread the love

7वें वेतन आयोग के तहत बड़ी राहत, सरकार जल्द करेगी भुगतान

नई दिल्ली: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में बढ़ोतरी को लेकर अब अंतिम मुहर लग चुकी है। सरकार मार्च के अंत तक इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है और अप्रैल की सैलरी में इसे एरियर सहित शामिल किया जाएगा।

इस तारीख को खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी

सूत्रों के अनुसार, आगामी केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा और बकाया राशि (DA Arrears) का भी भुगतान किया जाएगा।

कितने प्रतिशत बढ़ेगा डीए?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 53% है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार इसमें 2% से 4% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर 2% की वृद्धि होती है, तो डीए बढ़कर 55% हो जाएगा, जबकि 4% की बढ़ोतरी की स्थिति में यह 57% तक पहुंच सकता है।

बेसिक सैलरी में कितना होगा इजाफा?

अगर डीए में 2% की वृद्धि होती है, तो न्यूनतम वेतन 18,000 से बढ़कर 18,360 रुपये हो जाएगा। वहीं, 3% की बढ़ोतरी की स्थिति में यह 18,540 रुपये और 4% होने पर 18,720 रुपये तक पहुंच सकता है।

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

कर्मचारियों के डीए की तर्ज पर पेंशनर्स के लिए भी डीआर (Dearness Relief) में समान बढ़ोतरी होगी। 2% डीआर बढ़ने पर न्यूनतम पेंशन 9,000 से बढ़कर 13,950 रुपये हो जाएगी। वहीं, 3% की बढ़ोतरी पर यह 14,040 रुपये और 4% पर 14,130 रुपये तक पहुंच सकती है।

कैबिनेट बैठक में होगा अंतिम फैसला

सरकार की कई कैबिनेट बैठकें पहले ही हो चुकी हैं, लेकिन अब अगली बैठक में डीए और डीआर में वृद्धि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

 

Related Posts

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

Spread the love

Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

“कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

Spread the love

Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!