कोयला खदान में वर्चस्व की जंग: दो गुटों में गैंगवार, ट्रांसपोर्टर की हत्या से तनाव

Spread the love

पाली नगर में सुरक्षा कड़ी, पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद

पाली। सरायपाली परियोजना के गेट पर कोयला लोडिंग को लेकर एमटीसी कंपनी ग्रुप और एक अन्य गुट के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। गैंगवार के दौरान ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद शहर में भारी तनाव

इस हत्या के बाद पाली नगर में आक्रोश और भय का माहौल है। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को नगर बंद का आह्वान किया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है, जबकि साइबर टीम को भी सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

थानेदार पर गिरी गाज, नया थाना प्रभारी नियुक्त

घटना के समय पाली थानेदार विनोद सिंह ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जिसे लापरवाही मानते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने उन्हें तत्काल लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह अब राजेश तिवारी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि दर्री थाने का प्रभार निरीक्षक ललित चंद्रा को सौंपा गया है।

एसपी की अपील – शांति बनाए रखें

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह सक्रिय है। जनता से अनुरोध है कि वे जांच में सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।”

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!