ठेकेदार ने हड़पी शौचालय निर्माण सामग्री की राशि: पूर्व सरपंच 7 साल से 5 लाख की बकाया राशि पाने के लिए भटक रहा

Spread the love

पूर्व सरपंच बोले – भुगतान न मिलने से जान देने की आ गई नौबत

कोरबा पाली : मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2017-18 में स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत रामाकछार (जनपद पंचायत पाली) को ओडीएफ घोषित किया गया था। इस दौरान यहां 207 शौचालयों के निर्माण की जिम्मेदारी कटघोरा के एक ठेकेदार को सौंपी गई, जबकि निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की व्यवस्था ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच भय सिंह आर्मो को करनी थी।

पूर्व सरपंच भय सिंह ने बताया कि उन्होंने ईंट, सीमेंट और गिट्टी जैसी सामग्री करीब 5 लाख रुपये की उधारी में जुटाकर ठेकेदार को प्रदान की, जिससे सभी शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। इस निर्माण कार्य के लिए मनरेगा द्वारा स्वीकृत 12.24 लाख रुपये की पूरी राशि ठेकेदार के खाते में ट्रांसफर कर दी गई, जबकि सामग्री की खरीददारी का भुगतान आज तक उन्हें नहीं मिला।

पूर्व सरपंच का आरोप है कि ठेकेदार ने भुगतान से इनकार करते हुए बहानेबाजी शुरू कर दी है। ठेकेदार का कहना है कि पहले उस समय के जनपद सीईओ को बुलाओ, तब भुगतान करूंगा। इसके चलते भय सिंह बीते 7 वर्षों से ठेकेदार और जनपद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

पूर्व सरपंच ने बताया कि उधारी की राशि अदा न होने के कारण दुकानदारों के बार-बार तकादे से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुके हैं। आर्थिक संकट इस हद तक बढ़ गया है कि उनके सामने आत्महत्या जैसे विचार आने लगे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से न्याय और बकाया राशि की जल्द से जल्द भुगतान की मांग की है।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!