कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विशेष रिपोर्ट।
कोरबा। कोरबा जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण के साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंज रहे हैं।

भव्य गणेश विसर्जन समारोह 24 सितंबर को, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
गणेश उत्सव के समापन अवसर पर 24 सितंबर 2026 को नवापारा में भव्य गणेश विसर्जन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक उत्साह एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश को विदाई देंगे और अगले वर्ष पुनः आगमन की मंगलकामना करेंगे।
आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे विसर्जन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।
समारोह के आयोजन में पंडा संदीप मरकाम, अध्यक्ष मनहरण सिंह मरकाम एवं महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष रामकुमार पुलस्त एवं नीलेश पटेल, सचिव राजेंद्र मरकाम तथा सरपंच रीता कृष्ण कुमार सहित आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आयोजन को सफल बनाने में संतोष, दीपक, ओम, देवेन्द्र, सुमित, रुजेंद्र, अजय, अनिल, देव, ललित, संतोष, संत, धनेश्वर, कमलेश्वर, पियूष, राजपाल, संजय एवं सूरज सहित समस्त ग्रामवासी नवापारा सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
संयोजक अमित पटेल ने सभी श्रद्धालुओं से गणेश विसर्जन समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।










