लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर-एसपी

Spread the love

आज जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में कलेक्टर और एसपी ने जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि जिले में आपसी सौहार्द और सामंजस्य बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनी रहे। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करें और वहां शांति व्यवस्था के लिए प्राथमिकता के आधार पर समन्वयित प्रयास करें।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने समाज में तनाव और टकराव पैदा करने की कोशिश करने वाले आदतन व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय स्तर पर तनाव के कारकों की पहचान कर शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी कहा गया कि शांति समितियों का पुनर्गठन और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और उनकी शांति व्यवस्था में सहभागिता सुनिश्चित करने के सुझाव दिए गए।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से आसूचना तंत्र को मजबूत करने और विभिन्न सरकारी तंत्रों जैसे कोटवार, शिक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर त्रिपाठी ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने की अपील की और कहा कि प्रशासन की कार्य प्रणाली में तटस्थता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता होना चाहिए। उन्होंने सुशासन तिहार में भी समन्वय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर व एसपी ने पुराने व लम्बित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए

इस बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी दिनों में प्रभावी कदम उठाएंगे। बैठक में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!