बजट 2025-26 में जिले को मिली विकास की बड़ी सौगात

Spread the love

एमसीबी । छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साहसी निर्णय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सार्थक पहल से बजट 2025-26 में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सुरक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें दी गई हैं।

सरकार ने मनेंद्रगढ़ में शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। खेल प्रेमियों के लिए बहुउद्देशीय स्टेडियम की स्वीकृति दी गई है, जिससे जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जनकपुर में 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। वहीं, ग्राम कटवार में सब-हेल्थ सेंटर (एसएचसी) की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। इसके साथ ही मनेंद्रगढ़ में 10 बिस्तरों के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना होगी, जिससे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मनेंद्रगढ़ में मानसिक रोगी अस्पताल की भी स्वीकृति दी है। इसके अलावा फिजियोथैरेपी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मनेंद्रगढ़ में फिजियोथैरेपी केंद्र स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मनेंद्रगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति (अजाक) थाना की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे इन वर्गों को त्वरित न्याय मिलेगा।

इसके अलावा जिले वासियों को  अब 10 नवीन योजनाओं का भी मिलेगा लाभ : 

जिसमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाईपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेंस फेलोशिप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर टॉप अप, अटल सिंचाई योजना और एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का कार्यान्वयन योजना शामिल हैं। सरकार के इन फैसलों से एमसीबी जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। यह बजट प्रत्येक जिले के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इससे लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

Related Posts

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!