सुमर दास की कलम से……✍🏻
सीतापुर । सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राम कुमार टोप्पो ने आज लौटना नदी पर स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। यह पुल नान दामाली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले परसा कच्चार क्षेत्र में बनाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल लंबे समय से एक बड़ी आवश्यकता था, क्योंकि वर्षों से यह क्षेत्र आवागमन की सुविधा से वंचित रहा था।

विधायक श्री राम कुमार टोप्पो द्वारा क्षेत्र के प्रथम दौरे के समय ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या को प्रमुखता से रखा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस पुल के निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाई। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसके पूर्ण होने से परसा कच्चार के हजारों ग्रामीणों को आने-जाने में सुगमता होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं आपात सेवाओं से बेहतर जुड़ाव स्थापित होगा।
ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक श्री राम कुमार टोप्पो के प्रति प्रसन्नता एवं आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पुल के पूर्ण होने से बरसों पुरानी समस्या समाप्त होगी और क्षेत्र के विकास में नई गति आएगी।
इस अवसर पर विधायक श्री टोप्पो के साथ नवानगर मंडल अध्यक्ष श्री बाली चरण यादव, उपाध्यक्ष श्री सुमर दास, श्री सीताराम पातर, श्री रामखेलावन यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री बालनाथ यादव, श्री श्रावण दास महंत (मंडल महामंत्री), श्री भोले ओम प्रकाश, श्री जय कुमार, श्रीमती सुनीता पैकरा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री राम कुमार टोप्पो ने कहा कि “सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जनता जो समस्या बताएगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान तक पहुँचाया जाएगा।”








