मुख्यमंत्री साय ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ, बोले—छत्तीसगढ़ सेमीकंडक्टर मिशन में निभाएगा अग्रणी भूमिका

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन पर प्रदेशवासियों व IIIT परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर स्थापित है, जिन्होंने शिक्षा, औद्योगिक विकास और राष्ट्रीय एकता को देश की प्रगति से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर तकनीक आज मोबाइल, रक्षा प्रणालियों, सैटेलाइट, चिकित्सा उपकरणों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की आधारशिला बन चुकी है। ऐसे में ‘मेक इन सिलिकॉन’ जैसी संगोष्ठियां भारत की चिप निर्माण क्षमता को नई दिशा देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापना का भूमिपूजन भी हो चुका है, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर को आईटी और इनोवेशन हब के रूप में तेज गति से विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य का ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न डॉक्यूमेंट’ सतत विकास को आधार बनाते हुए सेमीकंडक्टर क्षेत्र को प्रमुख प्राथमिकता देता है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार अब ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि निवेश और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया और सुगम हो सके।

मुख्यमंत्री साय ने देशभर से आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योग प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस संगोष्ठी से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरा देश लाभान्वित होगा।
उन्होंने आह्वान किया—
“आइए, हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का केंद्र बनाएं और भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को नई ऊर्जा दें।”

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!