रायपुर में नाबालिग की खतरनाक हरकत : खेलने से रोका तो गली में खड़ी 6 दोपहिया गाड़ियों में लगा दी आग

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के सतनामीपारा इलाके में एक 9 साल 10 महीने के नाबालिग ने गुस्से में आकर गली में खड़ी छह दोपहिया गाड़ियों और एक ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे।

जानकारी के अनुसार, संजय नगर स्थित राजू ऑटो सेंटर वाली गली में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी मोहमद अफजल की नींद तब खुली जब उसके घर के सामने के दो कमरों में आग फैल चुकी थी। बाहर निकलकर देखा तो मोहल्ले में खड़ी कई दोपहिया वाहनों में भी आग लगी थी।

फौरन आसपास के लोग जुटे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में महेंद्र कोसले, मुकेश देवांगन, अब्दुल आकिब, अब्दुल आदिल, जाफर खान और मोहमद जलालुद्दीन की गाड़ियां और ई-रिक्शे जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना से नाराज मोहल्लेवालों ने सुबह टिकरापारा थाने का घेराव किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें एक नाबालिग आग लगाकर भागता हुआ नजर आया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया — उसने बताया कि जब भी वह उस गली में खेलने जाता था, कुछ लोग उसे डांटकर भगा देते थे। इसी बात से नाराज होकर उसने वाहनों में आग लगाने की योजना बना डाली।

फिलहाल पुलिस ने मामले में बाल सुधार अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचे फायर ब्रिगेड दल का आभार जताते हुए कहा कि अगर थोड़ी और देर होती, तो पूरा मोहल्ला आग की चपेट में आ सकता था।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!