जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त — जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े 7 आतंकी गिरफ्तार, तीन टन IED बरामद

Spread the love

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 7 आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और करीब तीन टन IED सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। आतंकियों के ठिकानों पर श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल और शोपियां में तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, फरीदाबाद (हरियाणा) और सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में भी स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को आतंकी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बनाने की सामग्री बरामद हुई है।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क में व्हाइट-कॉलर लोग, पेशेवर, विद्यार्थी और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति भी शामिल थे। ये लोग मॉड्यूल को सक्रिय रखने और फंडिंग के जरिए मदद कर रहे थे।

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान इस प्रकार है —

  • अरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-आशरफ और मक्सूद अहमद डार उर्फ शहीद (श्रीनगर)
  • मौलवी इरफान अहमद (शोपियां, मस्जिद के इमाम)
  • जमीर अहमद आहंगर उर्फ मुतलाशा (गांदरबल)
  • डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ मुसैब (पुलवामा)
  • डॉ. अदील (कुलगाम)

सभी आरोपी विदेशी आतंकी हैंडलरों के संपर्क में थे और आतंकी मॉड्यूल के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!