छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्कूली छात्राओं से भरी एक ऑटो अचानक पलट गई। यह हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ, जिसमें 6 से 7 छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं पेंड्रा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही थीं।
जानकारी के अनुसार, ऑटो अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य को मामूली चोटें लगी हैं। गंभीर रूप से घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अन्य घायल छात्राओं को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने खेल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि छात्राओं को प्रतियोगिता में भेजने के लिए सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था नहीं की गई थी, और उन्हें ऑटो मेंぎरों से अधिक संख्या में बैठाया गया था।







