दिल्ली के लाल किला के पास 10 नवंबर की शाम हुई कार ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकी डॉ. उमर, जो इस धमाके का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, घटना से ठीक पहले तुर्कमान गेट के पास स्थित कमला मार्केट की मस्जिद में नजर आया था।
सूत्रों के अनुसार, उमर ने सुनहरी मस्जिद पार्किंग में कार खड़ी कर लगभग 10 मिनट तक मस्जिद में रुककर नमाज अदा की थी। इसके बाद वह सीधे कार में बैठकर लाल किला की ओर रवाना हुआ।
धमाके में उमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब उसकी नई तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह मास्क लगाए नजर आ रहा है। इस धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।









