तखतपुर में कथा वाचक पंडित आशुतोष चैतन्य पर एफआईआर दर्ज — सतनामी समाज ने थाने का घेराव कर की गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

स्वराज जायसवाल की कलम से…..✍🏻

तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कथा वाचन कर रहे प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित आशुतोष चैतन्य के खिलाफ सतनामी समाज के लोगों ने गंभीर आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामला तब गरमाया जब कथा के दौरान पंडित द्वारा समाज विशेष के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग की बात सामने आई।

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2025 को तखतपुर में आयोजित कथा कार्यक्रम के दौरान पंडित आशुतोष चैतन्य ने अपने प्रवचन में कथित रूप से सतनामी समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह बात फैलते ही समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में सतनामी समाज के लोग तखतपुर थाने पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए कथा वाचक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Atrocities Act) के तहत कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि पंडित की टिप्पणी समाज की भावना को ठेस पहुंचाने वाली थी।

पुलिस प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंडित आशुतोष चैतन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रदर्शनकारियों को यह आश्वासन दिया गया कि एट्रोसिटी एक्ट के तहत जांच की जाएगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

थाने में कई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!