फाजिल्का–मलौट रोड पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, 15 घायल

Spread the love

पंजाब के फाजिल्का–मलौट रोड पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक यात्री बस और कैंटर ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जबकि ट्रक में 5 लोग बैठे थे।

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और सभी घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फाजिल्का सरकारी अस्पताल के डॉक्टर करण ने बताया कि ट्रक में बैठे 5 लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कुल 15 घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टर करण के अनुसार, एक घायल की हालत नाजुक है और उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर हैं।

मृतक ट्रक चालक के परिजनों ने बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की खबर मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुँचे। उनके अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ड्राइवर और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

बस में सवार एक घायल यात्री ने बताया कि हादसा होते ही बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सदमे में थे, और जिन लोगों को चोट नहीं लगी, वे तुरंत घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने भी बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!