4 दिसंबर राशिफल : इन सभी 12 राशियों का जाने हाल क्या है राशियों की किस्मत?

Spread the love

मेष राशि:-
परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा. खर्च बढ़ने से आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. हालांकि, व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. इसके अलावा धर्म में रुचि बढ़ेगी.

वृषभ राशि:-
कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान होना संभव है. इसके अलावा लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं. व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए निकालेंगे तो अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि:-
कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, वो आज होना संभव है. दिनभर आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसके अलावा आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे.

कर्क राशि:-
व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति होने की संभावना है. आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. समाज में आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी. विवाहित लोग जीवनसाथी से क्रोधपूर्वक व्यवहार न करें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं.

सिंह राशि:-
वादों को पूरा करने और जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा. सिंह राशि वालों का आज यश व उत्साह बढ़ेगा. साथ ही रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अधिक मेहनत करने वाला है.

कन्या राशि:-
संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा. आज रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे. दिन खत्म होने से पहले रुका पैसा मिलेगा, लेकिन पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

तुला राशि:-
अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे, लेकिन अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा. आज व्यापार लाभप्रद रहेगा. नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी.

वृश्चिक राशि:-
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे, जिससे खुशी होगी. साथ ही श्रेष्ठजनों से मेल होगा. व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होने की संभावना है. इसके अलावा परिवार की उलझन खत्म होगी.

धनु राशि:-
व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे, लेकिन परिवार की चिंता बनी रहेगी. दिन खत्म होने से पहले वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं. साथ ही किसी योजना का लाभ मिलेगा. अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये समय उपयुक्त है.

मकर राशि:-
आज किसी खास से भेंट व उपहार मिलने के योग हैं. साथ ही कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी. इसके अलावा निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी. आज रोजगार में तरक्की होने के भी योग हैं. मकर राशि वाले दूसरे के भरोसे बैठे रहेंगे तो काम आज भी अधूरे रह जाएंगे.

कुंभ राशि:-
बिना सोचे समझे कुछ न करें, अन्यथा नुकसान होगा. इसके अलावा आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे. आज पूंजी निवेश करना लाभदायक रहेगा. व्यापार में वृद्धि होना संभव है. साथ ही आपको सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा.

मीन राशि:-
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. आज आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे. इसके अलावा सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी. आज आप जरूरी कार्यों को टालने का प्रयास न करें, नहीं तो आगे परेशान रहेंगे

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: आज बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 28 June 2026         मेष राशिफल   आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। चंद्रदेव आज ज्येष्ठा नक्षत्र में…

    Aaj Ka Rashifal 26 June 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 26 June 2026         मेष राशिफल   करियर को आगे बढ़ाने का मिलेगा सुंदर अवसर, अधूरे काम आसानी से होंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!